Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में एक वर्षीय बच्चे की जान बचाई, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से निकाला पेंच

Hapur News : हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वर्षीय बच्चे ने खेलते समय गलती से लोहे का पेंच निगल लिया। यह पेंच बच्चे की श्वास नली में फंस गया था। डॉक्टरों ने बिना किसी ऑपरेशन के एंडोस्कोपी की मदद से सफलतापूर्वक पेंच को बाहर निकाल दिया, जिससे बच्चे की जान बच गई।

डॉक्टरों ने बचाई बच्चे की जान

बच्चे के पिता सुभाष ने कई अस्पतालों में डॉक्टरों से संपर्क किया, जहां उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन हापुड़ के गढ़ रोड स्थित ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजीव जैन के पास पहुंचे। डॉ. संजीव जैन और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद एंडोस्कोपी का उपयोग करके बच्चे के गले से पेंच को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया।

बच्चा अब है स्वस्थ

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजीव जैन ने बताया कि बच्चे के गले में लोहे का पेंच फंसा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि बिना ऑपरेशन के पेंच को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है और बच्चा अब स्वस्थ है। उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया है और वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें