Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिया करोड़ों रुपए के विकास का उपहार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिया करोड़ों रुपए के विकास का उपहार
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से ग्रामीणों ने क्षेत्र में विभिन्‍न विकास कार्य कराने की मांग की थी

अजीत कुमार

 उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से ग्रामीणों ने क्षेत्र में विभिन्‍न विकास कार्य कराने की मांग की थी। लोगों की मांग को देखते हुए कार्य कराने के लिए विधायक ने अधिकारियों के साथ वार्ता की थी। विधायक द्वारा किए गए प्रयास के बाद लगभग 2 करोड़ 67 लाख रुपए से विकास कार्य कराने की मंजूरी मिल गई। मंगलवार को मार्ग का शुभारंभ ग्रामवासियों एवं महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह के साथ ही बड़ी संख्‍या में ग्रामीण भी मौजूद थे। विकास कार्य शुरू होने पर लोगों ने विधायक का आभार जताया।

2 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से सिकंदराबाद-दनकौर मार्ग से जुनैदपुर की मढ़ैया मार्ग तक बनने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी रोड, ड्रैनेज तथा चौड़ीकरण के कार्य होंगे। अगले दो से तीन माह में सभी काम पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि गांवों की सड़कों को सुदृढ़ बनाना और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करना ग्रामीण विकास की सबसे पहली आवश्यकता है। जब सड़कें मजबूत होंगी तो गांवों की आर्थिक और सामाजिक प्रगति भी तेजी से होगी। उन्‍होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाले इस मार्ग का निर्माण कार्य अब ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। मार्ग के तैयार हो जाने से आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा कृषकों और स्कूली बच्चे अब बेहतर सड़क का लाभ उठा सकेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें