Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया

Hapur News : हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने दिवाली से पहले अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भिन्न-भिन्न प्रकार के सैकड़ों पटाखे बरामद हुए हैं।

सीओ अनीता चौहान ने दी जानकारी

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात उपनिरीक्षक मोहम्मद आरफीन पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संतोगढ़ी चौराहे के पास रमपुरा रोड से आरोपी को दबोचा गया। आरोपी ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी भारत भूषण बताया।

बरामद हुए पटाखे

उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में फूलझड़ी, अनार, चक्री और रोल कैप्स के कुल 161 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे लाया था। पुलिस ने बरामद पटाखों को सील कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें