Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के पांच खिलाड़ियों ने जीता नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Hapur News : देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में चार से 16 अक्तूबर तक चल रही 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में हापुड़ के पिलखुवा की सम्राट पृथ्वीराज चौहान शूटिंग रेंज के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

कोच शहबाज खान ने बताया खिलाड़ियों की मेहनत

कोच शहबाज खान ने बताया कि क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित भविष्य पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंश चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सब यूथ मेन कैटेगरी में 400 में से 345 अंक हासिल किए। वहीं, दक्ष गोस्वामी ने इसी कैटेगरी में 400 में से 366 अंक लगाकर नेशनल में जगह बनाई।

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

निशांत गर्ग ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन कैटेगरी में 400 में से 366 अंक, आमिर खान ने 359 अंक और राज सिंह ने 350 अंक के साथ क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों के लौटने पर भविष्य पब्लिक स्कूल की प्रेसिडेंट अपर्णा सिंह चौहान, प्रिंसिपल सुकुमार पहाड़ी और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल

भविष्य पब्लिक स्कूल की प्रेसिडेंट अपर्णा सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से ही वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन खिलाड़ियों को हर संभव समर्थन प्रदान करेगा, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें