Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में खाद्य आपूर्ति विभाग और एफसीआई के गेहूं परिवहन में हेराफेरी, लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

Hapur News : हापुड़ में खाद्य आपूर्ति विभाग और एफसीआई के गेहूं परिवहन में हेराफेरी का मामला सामने आया है। प्रशासन ने 8 ट्रकों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर जुर्माना जमा न करने पर ट्रकों की नीलामी की जाएगी।

20 अगस्त की रात को हुई थी जांच

जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन संदीप कुमार ने मोदीनगर रोड पर एफसीआई से निकल रहे ट्रकों की जांच की थी। ये ट्रक हापुड़ एफसीआई गोदाम से राशन का गेहूं लेकर विभिन्न जिलों की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों तक पहुंचा रहे थे। जांच के दौरान वजन में हेराफेरी पाई गई। जांच में सामने आया कि 6 ट्रकों में गेहूं का वजन कम था, जबकि 2 ट्रकों में वजन अधिक पाया गया।

वजन पूरा दिखाने के लिए गेहूं में पानी मिलाया गया

वजन पूरा दिखाने के लिए कई ट्रकों में गेहूं में पानी मिलाने की भी पुष्टि हुई। इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही ट्रकों को जब्त कर जांच शुरू की थी। इसके बाद 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु ने अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सभी 8 ट्रकों के मालिकों और संबंधित परिवहन ठेकेदारों पर 5 लाख रुपये का सामूहिक जुर्माना लगाया है।

आगे की कार्रवाई

एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु ने कहा कि राशन सामग्री में हेराफेरी जनता के हित से खिलवाड़ है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समय में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो नियमों के तहत वाहनों की नीलामी की जाएगी। प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त निगरानी रखने की बात कही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें