Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में तलवार से केक काटने का मामला दर्ज, 9 युवक गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के मोहल्ला पन्नापूरी में सड़क पर तलवार से केक काटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 9 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान विवेक, विकास, बसु, कृष्ण, अनुराग, गोपाल, उज्जवल, अनिकेत और मनीष के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मोहल्ला पन्नापूरी, थाना हापुड़ देहात के निवासी हैं।

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पन्नापूरी निवासी गोपाल नामक युवक का जन्मदिन था। सोमवार देर रात गोपाल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जश्न मना रहा था। इस दौरान केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल किया गया। युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद इन 9 युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि यह कृत्य सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और शस्त्र का दुरुपयोग करने के अंतर्गत आता है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है। सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें