Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोपी अस्पताल में भर्ती

Delhi Crime: दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोपी अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आउटर नॉर्थ DCP हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 29 तारीख की रात करीब 9:55 बजे PCR को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने डिलीवरी लेने के बाद पैसे नहीं दिए और डिलीवरी बॉय के साथ हाथापाई की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की और गाली-गलौज किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। उसे जबरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी MLC (मेडिको-लीगल केस) कराई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार बताया, लेकिन बाद में उसकी पहचान ऋषि कुमार के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शुरू से ही जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। यही वजह रही कि उसे अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करानी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें