Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में थाने से कैंटर चोरी, धौलाना क्षेत्र हुई वारदात, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने के मुख्य गेट पर खड़ा लोहे के पाइप से भरा एक कैंटर चोरी हो गया। इस संबंध में मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीटीओ ने सीज किया था कैंटर

हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को परिवहन विभाग के पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने चेकिंग के दौरान इस कैंटर को सीज किया था। लोहे के पाइप से भरे इस वाहन को थाने के गेट पर खड़ा कराया गया था। संभल जिले के मुकुटपुर निवासी चालक विजेंद्र को कैंटर की निगरानी करने की हिदायत दी गई थी। उसे बताया गया था कि पीटीओ कार्यालय से रिलीज के आदेश मिलने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाएगा।

चालक विजेंद्र भी गायब

शैलेंद्र सिंह के अनुसार, शनिवार को जब उन्होंने थाने के गेट पर जाकर देखा तो कैंटर वहां नहीं मिला। चालक विजेंद्र भी मौके से गायब था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कैंटर को बरामद कर लिया जाएगा और इस चोरी में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें