Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठकLucknow : किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगी का मामला, ऑनलाइन जॉब के नाम पर 4.70 लाख रुपये ठगे गए

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में दो परिवारों से साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब का लालच देकर 4 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर कॉल कर आकर्षक सैलरी, फेस्टिवल बोनस और हॉलिडे पैकेज का लालच दिया था।

कैसे हुआ धोखा?

मदन भसीन ने बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाली ने खुद को एक कंपनी में कार्यरत बताया और फर्जी कंपनी में पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर दिया। अच्छी सैलरी, बोनस और छुट्टियों का पैकेज देकर आरोपी ने लालच दिया। पीड़ितों ने अपनी पत्नी और मां के बैंक खातों से कंपनी के खाते में 6 लाख 63 हजार 910 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों पीड़ितों से कुल 4.70 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें