Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के देवनानंदिनी अस्पताल में हंगामा, बच्चे की मौत की अफवाह से भड़की स्थिति

Hapur News : हापुड़ के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित देवनानंदिनी अस्पताल में मंगलवार को एक बच्चे की मौत की अफवाह से हंगामा हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने समझाया कि बच्चा जीवित है

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया कि बच्चा जीवित है और उसका इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद स्थिति शांत हुई।

अस्पताल प्रबंधन ने खारिज किए आरोप

अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। प्रबंधक के अनुसार, बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई और परिजनों को पूरी जानकारी दी गई थी। अफवाह फैलाकर जानबूझकर माहौल खराब किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। फिलहाल बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें