Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बहादुरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन बदमाशों के खिलाफ एक्शन एक गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में बहादुरगढ़ पुलिस ने वाहन लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया है।

आरोपियों की पहचान

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी अर्जुन सिंह, गौरव निवासी गांव नाईपुरा जनपद अमरोहा और गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर निवासी संजय गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। तीनों आरोपी वाहन लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

दर्ज मुकदमे और गिरफ्तारी

इनके खिलाफ गढ़ कोतवाली, बहादुरगढ़ और गजरौला समेत अन्य थानों में विभिन्न मुकदमे भी दर्ज हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मंगलवार को बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर राजीव नगर निवासी संजय को गांव सिकंदरपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। संजय को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें