Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ और बाबूगढ़ में जल भराव की समस्या का जल्द होगा समाधान, 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

Hapur News : उत्तर प्रदेश सरकार ने हापुड़ और बाबूगढ़ में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने हापुड़ नगर पालिका और नगर पंचायत बाबूगढ़ के लिए एक-एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इस बजट से दोनों निकाय क्षेत्रों में नाली और नालों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा। शहर के कई इलाकों में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश न होने पर भी निचले इलाकों में पानी जमा रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शहरवासी इस समस्या के समाधान की लगातार मांग कर रहे थे। नगर पालिका के पास बजट की कमी के कारण इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा पा रहे थे। इस समस्या के निस्तारण के लिए सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की।

विधायक ने मंत्री के समक्ष हापुड़ नगर पालिका और बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को विस्तार से रखा। उनकी मांग पर मंत्री ने दोनों निकाय क्षेत्रों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि तत्काल स्वीकृत कर दी। बजट प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे जल्द से जल्द जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें