Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सूफियान हत्याकांड में नया मोड़, केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधि बनकर थाना प्रभारी को धमकाया

Hapur News : थाना कपूरपुर क्षेत्र में हाल ही में चर्चित सूफियान हत्याकांड ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले एक युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्री का प्रतिनिधि बताकर थाना प्रभारी को धमकी भरी भाषा में फोन किया। इतना ही नहीं उन्हें अपनी धमकी में लेने का प्रयास किया। लेकिन उसकी यह चाल कामयाब न हो सकी। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कैबिनेट मंत्री का प्रतिनिधि बताते हुए सूफियान हत्याकांड में पुलिस की सुस्ती पर सवाल दागे। उसने पूछा कि अब तक मुख्य आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दो आरोपियों आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश तेजी से जारी है।

लेकिन इस जवाब से आरोपी भड़क गया और गुस्से में थाना प्रभारी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो परिणाम भुगतने पड़ेंगे। थाना प्रभारी को हुआ शक और उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी।

कॉल डिटेल्स और अन्य सुरागों से पता चला कि आरोपी हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर का रहने वाला प्रवीण कुमार है। वह स्थानीय ब्लॉक में संविदा पर काम करता है। पुलिस ने आनन-फानन में प्रवीण को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने “बस ऐसे ही” कॉल कर दी थी, लेकिन कोई ठोस वजह नहीं बता सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि प्रवीण ने जनपद के एक अन्य थाने के प्रभारी को भी इसी तरह फोन कर रौब झाड़ने की कोशिश की थी।

यह घटना हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन के 25 वर्षीय युवक सूफियान की क्रूर हत्या से जुड़ी है। अप्रैल 2025 में गांव के ही नितिन उर्फ बाटा के साथ सूफियान की दुकान पर मामूली विवाद हुआ था, जिसमें नितिन को बेइज्जती महसूस हुई। रंजिश के चलते नितिन ने अपने दोस्तों आशीष, अभिषेक और अन्य के साथ मिलकर सूफियान का नोएडा से अपहरण कर लिया। फिर बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के देवराला जंगल में डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को जला कर फेंक दिया। शव की पहचान कपड़ों और जूतों से हुई।

हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके चलते दो थानों की फोर्स तैनात करनी पड़ी। पुलिस ने 10 सितंबर को नितिन, आशीष, अभिषेक समेत 8-9 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 15 सितंबर को आशीष और अभिषेक को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया। मुख्य आरोपी नितिन की तलाश जारी है, और एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि बाकी सहयोगियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें