Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन के विवाद में तीन भाइयों पर जानलेवा हमला

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपला बंदपुर पबला में जमीन के विवाद में रविवार को खेत की सिंचाई करने गई तीन भाइयों नदीम, फहीम व नसीम पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से नदीम व फहीम की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमला करने के बाद हमलावर गाली गलौज कर तीनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल नसीम ने बताया कि कुछ लोग उनके खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और इससे पहले भी उनका हमलावरों से विवाद हुआ था।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायलों के परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें