Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुस्लिम समाज ने पेश की मानवता की मिसाल, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 1.57 लाख रुपये

Hapur News : हापुड़ में मुस्लिम समाज ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अपील पर दो अलग-अलग संगठनों ने कुल 1.57 लाख रुपये की मदद प्रदान की।

मोहल्ला रफीक नगर और बुलंदशहर रोड के मुस्लिम समाज ने 1,06,700 रुपये की राशि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी बृजपाल सिंह को सौंपी। इस अवसर पर शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम, नायब शहर काजी मौलवी असद, डॉ नजमुद्दीन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा खिदमत चैरिटी ग्रुप हापुड़ ने भी 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह को प्रदान की। सरदार बृजपाल सिंह ने मुस्लिम समाज के इस योगदान की सराहना करते हुए मुफ्ती खालिद कासमी और कारी अजीजुर्रहमान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

खिदमत चैरिटी ग्रुप ने स्पष्ट किया कि यह मदद मानवता के नाते दी गई है और समूह ने भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। यह पहल मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें