Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या का मामला हो रहा प्रतीत

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बदनौली गांव के एक नलकूप के पास रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही कालू के रूप में हुई, जो तीन दिन से लापता था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कालू के परिवार को सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीओ सिटी वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह, पुलिस टीम और फॉरेंसिक दल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में पता चला कि कालू तीन दिन से लापता था और उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार रात को कालू की पत्नी ने डायल 112 पर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। कालू के बारे में बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था और कुछ समय पहले उसने अपनी जमीन बेच दी थी। वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था।

कालू के दो छोटे बच्चे हैं। जिनमे 8 वर्ष का बेटा और 5 वर्ष की बेटी। परिजनों के अनुसार, कालू तीन दिन पहले एक बैग लेकर घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कालू की शराब की लत और हाल की परिस्थितियां इसकी वजह हो सकती हैं। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के सटीक कारण का पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें