Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Delhi NCR Floods: यमुना नदी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए युवा शक्ति का राहत अभियान

Delhi NCR Floods: यमुना नदी बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए युवा शक्ति का राहत अभियान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गौतमबुद्ध नगर में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचने से कई निचले इलाक़े बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें लगातार रेस्क्यू व पुनर्वास कार्य कर रही हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित शरणालयों में पहुँचाया जा रहा है, जहाँ भोजन, चिकित्सीय सहायता और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस आपदा की घड़ी में वाई एस एस फाउंडेशन ने “भवानी सेवा” अभियान की शुरुआत की है। संस्था के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, तैयार भोजन, स्वच्छ पीने का पानी, स्वच्छता किट (साबुन, सैनिटरी नैपकिन, मास्क आदि) और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गुप्ता ने कहा कि “मानवता की सेवा ही हमारा संकल्प है। हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार बिना सहायता के न रहे। यह राहत अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर प्रभावित परिवार तक मदद नहीं पहुँच जाती।”

दीपा तिवारी ने बताया कि देश के कई हिस्से वर्तमान में भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में युवा शक्ति ने समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा अभियान से जुड़ें और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएँ। इस कार्यक्रम में वाई एस एस फाउंडेशन के सदस्यों के साथ कई समाजसेवी भी शामिल रहे।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें