Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली में वकील से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, पुलिस कार्रवाई पर उठा सवाल

Delhi Crime
Delhi Crime: दिल्ली में वकील से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, पुलिस कार्रवाई पर उठा सवाल

Delhi Crime: दिल्ली में वकील से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, पुलिस कार्रवाई पर उठा सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime:  राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक वकील से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित वकील मनोज कुमार जैन उर्फ सागर जैन ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मनोज जैन ने बताया कि उनकी पत्नी बड़ी कारोबारी हैं, जिनका गोल्ड और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कारोबार है। वह उनकी कंपनियों में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम करते हैं और साथ ही कोर्ट में प्रैक्टिस भी करते हैं।

मनोज जैन ने बताया कि 13 नवंबर की शाम कृष्णा नगर इलाके के भुवन महेश्वरी ने उन्हें फोन करके 50 लाख रुपये की मांग की। भुवन ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह वकील और उनके बच्चों को जान से मार देगा। इसके साथ ही, उन्हें और भी धमकियां दी गईं। वकील ने यह भी बताया कि भुवन महेश्वरी अपने साथियों के साथ उनके ऑफिस पहुंचा, जहां उसने उनके स्टाफ को भी धमकियां दीं। उस वक्त मनोज जैन ऑफिस में मौजूद नहीं थे। इस घटना का CCTV फुटेज भी मौजूद है, जो पुलिस को सौंपा गया है।

मनोज जैन का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जगतपुरी थाने में दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें