Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Burari Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत, 12 को रेस्क्यू किया गया

Burari Building Collapsed: दिल्ली के बुराड़ी में निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 की मौत, 12 को रेस्क्यू किया गया

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कौशिक एन्क्लेव में सोमवार शाम एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत तेज धमाके के साथ जमींदोज हो गई, जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के लगभग 10 से 15 लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मलबे में और लोग फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद बचाव कार्य जारी है। पुलिस, दमकल विभाग, आबदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

दमकल विभाग को शाम करीब 6:56 बजे इमारत के ढहने की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल अधिकारियों ने मलबे से 14 और 6 साल के दो बच्चों को सुरक्षित निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर इसे लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हादसे पर दुख जताया और राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से बात की। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बुराड़ी के विधायक संजीव झा को राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करने का निर्देश दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें