Delhi Meerut Expressway Accident: दिल्ली – मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत

दिल्ली – मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक दिल्ली के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाजियाबाद में एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जाने वाले दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर हवाई रेस्टोरेंट के पास एक स्कूटी नंबर DL14SV 7426 जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है।

तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी, दिल्ली के 21 वर्षीय बिट्टू उर्फ विकास, 30 वर्षीय अंशु उर्फ मनमोहन, और न्यू अशोक नगर निवासी 25 वर्षीय विपिन भट्ट के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे का सीसीटीवी भी अब सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि खड़े हुए ट्रक में स्कूटी घुस गई थी जिससे यह हादसा हुआ और तीनों युवकों की मौत हो गई।पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है. तीनों युवकों की मौत से परिवारों में शोक की लहर है.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img