Kanwar Yatra: पूर्वी दिल्ली में 23 कांवड़ शिविरों का संचालन शुरू, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तैयारी में जुटा तंत्र

Kanwar Yatra: पूर्वी दिल्ली में 23 कांवड़ शिविरों का संचालन शुरू, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तैयारी में जुटा तंत्र

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सावन माह के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रा का आगाज़ हो चुका है और इसके तहत श्रद्धालुओं के स्वागत और उनकी सुविधाओं के लिए पूर्वी दिल्ली में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस बार कुल 23 कांवड़ शिविर संचालित किए जा रहे हैं जिनमें एन-24 क्षेत्र का प्रमुख शिविर भी शामिल है। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनमोल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सभी शिविरों की व्यवस्था संबंधित धार्मिक समितियों द्वारा की गई है। टेंट, पंडाल, खान-पान और अन्य व्यवस्थाएं समितियों ने खुद से जुटाई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें पहले ही आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा चुकी है। यह सहायता शिविर के आकार और संचालन की अवधि के आधार पर तय की गई है और समितियों के बैंक खातों में सीधा स्थानांतरित की गई है।

डीएम श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड और अन्य सभी आवश्यक विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ शिविरों में बिजली, पानी, शौचालय, सफाई और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। प्रशासनिक स्तर पर हर शिविर की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और आम नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए हैं ताकि मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित न हो और किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति न बने। प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इस बार की कांवड़ यात्रा को और भी अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने का संकल्प लिया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि हर कांवड़ यात्री की सुरक्षा और सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img