Delhi Strom: दिल्ली में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Delhi Strom: दिल्ली में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में कल शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर के कई इलाकों में हादसों को बुलावा दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना गोकुलपुरी इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। गोकुलपुरी स्थित एक स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक तेज हवा के कारण गिर गया। उसी वक्त 22 वर्षीय अजहर, जो मोटरसाइकिल से उस रास्ते से गुजर रहा था, पेड़ के नीचे दब गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजहर मौजपुर इलाके का निवासी था। इस हादसे ने इलाके में खौफ और चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने इस तरह की आपदाओं से बचाव के लिए सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया है।

>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img