दिल्ली के गांधी नगर में बड़ा हादसा, जैन मंदिर छत से एक गुंबद गिरने से 21 साल के युवक के मौके पर ही मौत

दिल्ली के गांधी नगर में बड़ा हादसा, जैन मंदिर छत से एक गुंबद गिरने से 21 साल के युवक के मौके पर ही मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला के गांधीनगर के दिगंबर जैन मंदिर छत से एक गुंबद गिरने से 21 साल के युवक के मौके पर ही मौत हो गई युवक का नाम कुणाल जैन बताया जा रहा है जो की एक व्यापारी था जैन मुनि जी के लिए पड़गाहन के लिए खड़े थे लोग। सावन के महीने में जैन मुनियों द्वारा पद गहन के लिए लोग आहार लेकर आते हैं इसी को मध्य नजर रखते हुए गांधीनगर के दिगंबर जैन मंदिर के बाहर सभी लोग आहार लेकर खड़े थे की तभी मंदिर की छत की तरफ से एक गुंबद नीचे की ओर और टीन शेड पर टकराकर नीचे गिरा कुछ लोग इधर-उधर भाग गए लेकिन कुणाल को भगाने का मौका नहीं मिला और एक बड़ा सा पत्थर उसके मुंह पर आकर गिरा और उसके मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि कुणाल लगातार पिछले 4 दिनों से जैन मुनियों के लिए आहार लेकर आ रहा था लेकिन आज सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास यह घटना हुई और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि कुणाल दिल्ली के घोंडा इलाके का रहने वाला था और कुणाल एक व्यापारी था हादसे के बाद कुणाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img