Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर 200 मीटर की सीमित शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में नाराजगी

Delhi: जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर 200 मीटर की सीमित शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में नाराजगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस बार की शोभायात्रा मात्र 200 मीटर तक ही सीमित रह गई। वर्षों से लगातार यहां पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। परंतु इस बार सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने किसी भी प्रकार की लिखित अनुमति नहीं दी।

शोभायात्रा का प्रारंभ प्रयास केंद्र के ई-ब्लॉक से हुआ और कुछ ही दूरी, लगभग 200 मीटर तय करने के बाद थाने के पास इसे समाप्त करवा दिया गया। इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान भी श्रद्धालुओं का जोश और भक्ति का माहौल देखते ही बनता था। पूरा इलाका जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोषों से गूंज उठा। भगवा ध्वज लहराते हुए भक्तों का कारवां आगे बढ़ रहा था कि तभी पुलिस ने यात्रा को आगे न बढ़ने देने का आदेश दिया।

कुछ श्रद्धालुओं ने जब यात्रा को आगे ले जाने की कोशिश की तो पुलिस और भक्तों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया और यात्रा को वहीं रोक दिया गया। गौरतलब है कि दो साल पहले हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और हालात बिगड़ गए थे। तभी से दिल्ली पुलिस इस क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों को लेकर सतर्कता बरत रही है।

इस वर्ष भी पुलिस ने लिखित अनुमति देने से इनकार किया और केवल मौखिक सहमति के आधार पर सीमित दूरी तक यात्रा निकालने की सहमति दी गई। हालांकि इस फैसले से कई हिंदू संगठनों ने असंतोष जताया है और दिल्ली पुलिस पर धार्मिक स्वतंत्रता में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को इस तरह सीमित नहीं किया जाता।

वहीं, पुलिस का तर्क है कि वे इलाके में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी जोखिम से बचना चाहती है। पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा और लगातार निगरानी रखी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस घटनाक्रम के बाद से जहांगीरपुरी का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। श्रद्धालुओं की भक्ति के आगे सीमित शोभायात्रा भी पूर्ण श्रद्धा के साथ संपन्न हुई, हालांकि मन में कहीं न कहीं निराशा भी दिखाई दी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें