Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Fire Safety Action: ग्रेटर नोएडा में दो कोचिंग सेंटर सील, फायर एग्जिट नहीं मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई

 

लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।

 

ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट में जिला प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पांच कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो कोचिंग सेंटरों में गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके बाद दोनों सेंटरों को तत्काल सील कर दिया गया।

 

अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान एक कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट डोर की व्यवस्था नहीं मिली। आग लगने जैसी आपात स्थिति में छात्रों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए उचित रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा सेंटर में अन्य फायर सेफ्टी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

 

वहीं, दूसरे कोचिंग सेंटर में भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में अनुमति के अनुसार संचालन होना था, लेकिन अंदर बदलाव और पार्टीशन किए गए थे। फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर प्रशासन ने सेंटर को बंद कर दिया।

 

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां मिलेंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि कमर्शियल बेल्ट स्थित इस बिल्डिंग में कुल पांच कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे थे। जांच में दो सेंटरों में फायर एग्जिट डोर नहीं मिला और आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। दोनों संस्थानों के कमरों को सील कर दिया गया है।

 

प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें