छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल

छत्तीसगढ़ से लगती महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। आधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ पांच घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो जवान भी घायल हो गए हैं। नक्सलियों की पहचान और इलाके में गश्त देर रात तक जारी रही। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को पुलिस और कमांडो के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ सीमा के पास वांडोली गांव में दोपहर को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी लगभग पांच घंटे तक जारी रही। पुलिस ने घटनास्थल से मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47, दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन और एक एसएलआर समेत सात ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान टीपागढ़ दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ ​​विशाल अत्राम के रूप में हुई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सी60 कमांडो टीमों और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img