1 नवंबर से सुचारू रूप से कार्य करने लगेगी महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की टोल फ्री हेल्पलाइन

प्रयागराज, 30 अक्टूबर। सनातन आस्था का सबसे बड़ा आयोजन महाकुंभ 2025 बारह वर्षों बाद प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालू ट्रेनों के जरिये प्रयागराज पहुचने वाले हैं। ऐसे में ट्रेनों के आवगमन के साथ-साथ रेल संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रयागराज मण्डल रेलवे ने पहली बार ट्रोल फ्री हेल्पलाइन जारी की है। ये हेल्पलाइन 1 नवंबर से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगी। रेलवे की वेब साइट के अलावा रेल मण्डल महाकुंभ के लिए जल्द ही एक डेडीकेटेड मोबइल एप भी लांच करेगा।

9 रेलवे स्टेशनों से लगभग 992 ट्रेनों का संचालन
प्रयागराज में अयोजित होने जा रहे महाकुंभ को दिव्य भव्य नव्य बनाने में यूपी की योगी सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। यूपी में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रयागराज रेल मण्डल में भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रेल मण्डल महाकुंभ के लिए 9 रेलवे स्टेशनों से लगभग 992 ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मण्डल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को ट्रेनों के अवागमन के समय, संचालन स्टेशन, टिकट घर, आश्रय स्थल से लेकर अन्य सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने टोल फ्री हेल्पलाइन 18004199139 जारी की है। रेलवे की हेल्पलाइन 1 नवंबर से सुचारू रूप से कार्य करेगी।

महाकुंभ डेडीकेटेड मोबाइल एप भी जल्द होगा लांच
हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए पीआरओ ने कहा कि प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुंभ को लेकर पहली बार टोल फ्री हेल्पलाइन जारी किया है। हेल्पलाईन में हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारियां उपल्ब्ध होंगी। इसके अलवा भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर भी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों और स्टेशनों संबंधित जानकारियां उपलब्ध रहेगी। साथ ही रेल मण्डल महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए एक मोबइल एप भी जारी करने का प्रयास कर रहा है। जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ मोबइल एप भी कार्य करने लेगेगा। जिस पर महाकुंभ, प्रयागराज और रेलवे संबधी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img