योगी सरकार ने यूपी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा दिया, एक वर्ष पुराना बिल माफ किया जाएगा!

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच योगी सरकार के मंत्रीमंडल की मंगलवार को बैठक होगी. मंगलवार सुबह11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसमें करीब 12 प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है. इसमें ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को फ्री बिजली देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद अप्रैल 2023 से ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के बिल माफ हो जाएंगे.

सूत्रों की मानें तो योगी कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्ताव पर चर्चा  होगी. इसके अलावा प्रदेश में ग्रीन हाईड्रोजन उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु “उ०प्र० ग्रीन हाईड्रोजन नीति 2024” का प्रस्ताव पेश हो सकता है. लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज निर्माण का प्रस्ताव आ सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों का गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है.

किसानों पर मेहरबान योगी सरकार

योगी सरकार ने बीते कुछ दिनों के दौरान किसानों को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं जिन्हें अब आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया था. सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी हरकत में नजर आए.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img