Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Wildlife Board: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता, बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा मांगाAyodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

राहुल गांधी ने UP पेपर लीक मामले पर हमला करते हुए कहा कि यह एक अभिशाप है, जो 2 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ देता है।

राहुल गांधी ने UP पेपर लीक मामले पर हमला करते हुए कहा कि यह एक अभिशाप है, जो 2 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ देता है।
राहुल गांधी ने UP पेपर लीक मामले पर हमला करते हुए कहा कि यह एक अभिशाप है, जो 2 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ देता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक केस को लेकर कहा कि यह युवाओं के लिए अभिशाप बन चुका है. मंगलवार (5 मार्च, 2024) को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि पेपर लीक उत्तर प्रदेश (यूपी) ही नहीं बल्कि देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है. 7 साल में ही 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है. इससे न सिर्फ भविष्य निर्माण के कीमती साल बर्बाद हो रहे हैं बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है.

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद के एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया, “लापरवाह सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेसों के आपराधिक गठजोड़ को खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है. जब मैंने छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे बताया कि पेपर लीक की 3 मुख्य वजह हैं. 1- बिका हुआ सरकारी तंत्र, 2- निजी प्रिंटिंग प्रेस और 3- भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग.

UP Paper Leak पर यह है राहुल गांधी का X पोस्टः

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *