Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Zubeen Garg Island: सिंगापुर में जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया द्वीप, गायक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Zubeen Garg Island
Zubeen Garg Island: सिंगापुर में जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया द्वीप, गायक को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Zubeen Garg Island: सिंगापुर में असमिया गायक जुबीन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए एक द्वीप का नाम बदलकर ‘जुबीन गर्ग द्वीप’ रखा गया। जानें जुबीन गर्ग के निधन, अंतिम संस्कार और मामले की जांच से जुड़ी पूरी जानकारी।

Zubeen Garg Island: सिंगापुर में जुबीन गर्ग को मिली अनोखी श्रद्धांजलि

असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके सम्मान में सिंगापुर ने उस द्वीप का नाम बदलकर ‘जुबीन गर्ग द्वीप’ कर दिया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। गूगल मैप्स पर भी अब इस द्वीप का नाम जुबीन गर्ग द्वीप दिखाई दे रहा है।

Zubeen Garg Island: गूगल मैप्स पर सिंगापुर के इस द्वीप का नाम 'जुबीन गर्ग द्वीप' क्यों? | Zubeen Garg Tribute: Singapore Island Renamed on Google Maps as Zubeen Garg Island News Hindi -

Zubeen Garg Island: नाम बदलने से फैंस भावुक

इस कदम से जुबीन गर्ग के प्रशंसकों में खुशी की लहर है। दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला जुबीन की वैश्विक विरासत और संगीत की शक्ति को और मजबूत करता है।

Zubeen Garg Island: नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के दौरान निधन

जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे।

  • 19 सितंबर को वह सेंट जॉन्स द्वीप के पास तैरने गए।

  • इसी दौरान पानी में बेहोश होकर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई।

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, सिंगापुर में दर्दनाक हादसे में हुई मौत | singer zubeen garg dies in a scuba diving incident in singapore read details

Zubeen Garg Island: असम में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली और फिर असम लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। हजारों फैंस ने गायक को अंतिम विदाई दी।

जुबीन गर्ग निधन मामले की जांच जारी

जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच जारी है।

  • इस मामले में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं।

  • कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत भी शामिल हैं।

  • उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

जुबीन गर्ग का नाम सिर्फ असम या भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब वह अंतरराष्ट्रीय पहचान बन गए हैं। सिंगापुर में द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा जाना इस बात का सबूत है कि उनका संगीत और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें