Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Zubeen Garg Death: मशहूर गायक जुबिन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान

Zubeen Garg
Zubeen Garg Death: मशहूर गायक जुबिन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान

Zubeen Garg Death: ‘या अली’ फेम सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे के दौरान निधन हो गया। असमिया और बॉलीवुड संगीत में अहम योगदान देने वाले जुबिन ने 60 भाषाओं में गाने गाए थे।

स्कूबा डाइविंग हादसे में जुबिन गर्ग की मौत

असम फिल्म और संगीत इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर असमीज सिंगर जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) का सिंगापुर में निधन हो गया है। वे नॉर्थ ईस्ट के एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूबा डाइविंग करते समय उनका हादसा हो गया।

हादसे के बाद जुबिन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से पूरे देश में उनके फैंस सदमे में हैं।

Zubeen Garg Hospitalized: सिंगर जुबिन गर्ग अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी चोट, डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत - popular singer composer zubeen garg hospitalized after head injury ...

Zubeen Garg का संगीत सफर

Zubeen Garg सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि एक्टर और लेखक भी थे।

  • जन्म: 18 नवंबर 1972, मेघालय

  • भाषाएं: असमिया, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, ओडिया, संस्कृत सहित लगभग 60 भाषाओं में गाने गाए

  • इंस्ट्रूमेंट्स: लगभग 12 म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाना जानते थे

उनका असम और नॉर्थ ईस्ट के संगीत में योगदान अमूल्य माना जाता है।

Zubeen Garg, Assam heartthrob known for song 'Ya Ali' rushed to hospital after he sustains injuries | Celebrities News – India TV

बॉलीवुड में भी चमकाया नाम

Zubeen Garg ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा।

  • गैंगस्टर (2006): कंगना रनौत और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म का मशहूर गाना ‘या अली’ उनकी पहचान बना।

  • इसके अलावा उन्होंने दिल से (1998), डोली सजा के रखना (1998), फ़िज़ा (2000) और कांटे (2002) जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए।

  • 1995 में उन्होंने अपना पहला इंडिपॉप एल्बम ‘चांदनी रात’ लॉन्च किया था।

संगीत जगत में शोक की लहर

Zubeen Garg के निधन से न सिर्फ असम बल्कि पूरे भारत के संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

‘या अली’ जैसे सदाबहार गीत से करोड़ों दिलों को जीतने वाले जुबिन गर्ग का इस तरह अचानक चले जाना संगीत प्रेमियों के लिए गहरा आघात है। उनकी यादें और गाने हमेशा संगीत प्रेमियों के बीच ज़िंदा रहेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें