Noida SIT Investigation: इंजीनियर युवराज मौत मामले में पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसआईटी को सौंपने की तैयारी

Noida SIT Investigation: इंजीनियर युवराज मौत मामले में पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसआईटी को सौंपने की तैयारी

नोएडा। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे शुक्रवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपा जाएगा। एसआईटी को शनिवार तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी है।

पुलिस की रिपोर्ट में घटना के समय से लेकर गड्ढे से कार निकालने तक की पूरी जानकारी शामिल है। इसमें दर्ज है कि घटना की सूचना पुलिस को किस समय मिली, सबसे पहले घटनास्थल पर कौन पहुंचा, पीआरवी और स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग की टीम कब पहुंची, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कब आए, और शव कब बाहर निकाला गया।

जांच रिपोर्ट में यह भी विवरण है कि इंजीनियर को बचाने के लिए कौन-कौन से प्रयास किए गए और कार को कब बाहर निकाला गया। इसके अलावा युवराज के पिता, सोसाइटी निवासी और घटना के चश्मदीदों के बयान, घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच, कार की तकनीकी जांच और वायरल वीडियो की जानकारी भी शामिल है। रिपोर्ट में एफआईआर की तिथि और अब तक हुई गिरफ्तारियों का भी उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लेने के बाद सोमवार को एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची और लगभग आधे घंटे तक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एसआईटी शुक्रवार को फिर घटनास्थल पर जाकर नाव के माध्यम से गड्ढे में प्रवेश कर सीन रीक्रिएट कर सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img