Yuvraj Mehta Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में बिल्डर अभय की कोर्ट में पेशी, 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत

Yuvraj Mehta Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में बिल्डर अभय की कोर्ट में पेशी, 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी बिल्डर अभय कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान अदालत ने मामले में सामने आ रही लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की और जांच एजेंसियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जांच सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह भी साफ किया जाना चाहिए कि आखिर लापरवाही किस स्तर पर हुई। अदालत ने सवाल उठाया कि यदि नाली या सड़क टूटी हुई थी तो उसकी जिम्मेदारी किसकी थी और अगर वहां बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी तो इसका जवाबदेह कौन है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि जब इस स्थान को लेकर पहले से शिकायतें सामने आ रही थीं, तो समय रहते उचित कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए कि जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जाए और यह तय किया जाए कि हादसा किन कारणों से हुआ। केवल बिल्डर की भूमिका ही नहीं, बल्कि संबंधित प्राधिकरण और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही भी जांच के दायरे में लाई जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि सेक्टर-150 में जलभराव और अधूरी सुरक्षा व्यवस्था के कारण युवराज मेहता की कार पानी से भरे गड्ढे में फंस गई थी, जिससे उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद प्रशासन और विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। अब कोर्ट की सख्ती के बाद मामले की जांच और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img