Faridabad Crime: फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के खेड़ी कलां गांव में 28 वर्षीय युवक कर्णपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों दीपक और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन आपराधिक मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में थाना BPTP की टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

घटना 6 अप्रैल की है, जब मृतक कर्णपाल के भाई संजय ने थाना BPTP में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई की हत्या गांव के ही राकेश और नवीन ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्णपाल को पीट-पीटकर मार डाला गया और शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर गांव की झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि 4 अप्रैल को कर्णपाल ने आरोपी दीपक के चाचा की लड़की के साथ कथित तौर पर बदतमीजी की थी। इसी बात से नाराज़ होकर दीपक ने अपने मौसी के बेटे पवन के साथ मिलकर कर्णपाल को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को छिपाने की नीयत से प्लास्टिक के बोरे में बंद किया और खेड़ी नचोली रोड के गड्ढों में फेंक दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों दीपक और पवन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा और उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके। फिलहाल इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

………….

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img