Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Yamuna Expressway Accident: धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-परिचालक घायल; बड़ा हादसा टला

Yamuna Expressway Accident: धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-परिचालक घायल; बड़ा हादसा टला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ने के बाद वहीं पलट गया और नीचे नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

पुलिस के मुताबिक ट्रक आगरा की तरफ से धान की बोरियां लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह जब ट्रक ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में पहुंचा तो चालक धीरज को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित हो गया।

तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेसवे की रेलिंग से टकराया और उसे तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। ट्रक में चालक और परिचालक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में चालक और परिचालक को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। राहत की बात यह रही कि रेलिंग टूटने के बावजूद ट्रक एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरा। इससे किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति नहीं बनी।

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी धान की बोरियों को दूसरे वाहन में स्थानांतरित कराया गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को सीधा करवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना सामने आया है। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें