Yamuna Authority Anti-Encroachment Drive: यमुना प्राधिकरण का वैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Yamuna Authority Anti-Encroachment Drive: यमुना प्राधिकरण का वैध अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा में आज यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस कार्रवाई में हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स की लगभग 25 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि ग्राम पिपरौली खादर, अरूवा खादर और पानी गांव खादर की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये बताई गई है।

कार्यवाही के दौरान मथुरा के हेरिटेज सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध होटल और ढाबों को ध्वस्त किया गया। यमुना नदी के किनारे विकसित हो रही लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र की अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। हेरिटेज सिटी के कोर एरिया में ग्राम अरवा खादर और ग्राम पिपरौली खादर में दो बड़ी अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर भी ध्वस्तीकरण किया गया।

यह अभियान यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, डिप्टी कलेक्टर शिव अवतार सिंह, अभिषेक शाही और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मांट रितु सिरोही और क्षेत्राधिकारी पी. सिंह के नेतृत्व में 11 थानों की पुलिस फोर्स, भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। अभियान शाम 6:00 बजे तक चला। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त और नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img