Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे – तरुण भंडारी

तरुण भंडारी
पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे - तरुण भंडारी

पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे – तरुण भंडारी

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी चुनाव में विजयी हुए गुरमीत मीता, सोहन सिंह भी सम्मान समारोह में हुए शामिल

पंचकूला : (राजकुमार) मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी ना कहा के पंचकूला को विकसित और बेहतर बनाने के लिए बड़ी सोच के साथ कार्य करेंगे। इसके लिए समाज के सभी नागरिकों का भरपूर सहयोग चाहिए।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव लोक निर्माण विभाग विश्राम घर में समस्त पंजाबी परिवार की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने कहा कि समाज के साथ पंचकूला को विकसित करने के लिए सभी नागरिकों को आपसी मनभेद और मतभेद छोड़कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वह समाज और पंचकूला के विकास के लिए तन, मन, धन से सदैव कार्य करेंगे।

पंजाबी समाज के लोगों की मांग पर श्री भंडारी ने कहा कि वे पंजाबी समाज का भवन बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस भवन में समाज के लोग एक जगह पर एकत्र होकर समाज के विकास के लिए अपने विचार आदान प्रदान कर सकेंगे। इसके अलावा भवन सामाजिक कार्यों के लिए भी काम आएगा।

श्री भंडारी ने कहा कि सभी नागरिकों में आपसी सेवा भाव होना अत्यंत अनिवार्य है। दूसरे समाज के लोगों से प्रेरणा लेकर ही कार्य करना चाहिए। उससे अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण में अग्रवाल समाज भी बढ़-चढ़कर योगदान देगा।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव ने कहा कि परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद से उन्हें बचपन से लेकर अब तक अपार स्नेह और प्यार के साथ सफलता भी मिली है। इस आशीर्वाद के लिए वह सभी नागरिकों के साथ परमात्मा का भी दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।

पंजाबी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का ढोल नगाड़ों के साथ बहुत ही भव्य और शानदार नागरिक अभिनंदन किया। इसके अलावा स्मृति चिन्ह के रूप में शॉल और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। भारत स्कूल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार पंजाबी गीत, गिद्दा और लोहड़ी, मकर संक्रांति के शानदार गीत प्रस्तुत कर नागरिकों का मन मोह लिया।

समारोह को उद्योगपति अरुण ग्रोवर सोनिया सूद, पंचकूला के मेयर कुलभूषण सहित कई समाज सेवी नागरिकों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कालका के मेयर कृष्ण लम्बा, विनय धीर, कुलदीप पूरी राजेश मल्होत्रा, विशाल सेठ, आदर्श कुमारी, अनिल थापर, पवन कुमारी, वीना भंडारी, साक्षी भंडारी, रोहित धीर, अशोक चितकारा, सोनी तलवार, प्रधान राकेश जरोता, योगेश भसीन, राकेश सौंधी, हितेश कपूर, सतीश चोधरी के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी चुनाव में विजयी हुए गुरमीत मीता, सोहन सिंह भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें