व्यापारियों ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लगाया आरोप, बोले- बर्बाद कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की व्यापार में बढ़ती जा रही दखल से छोटे-छोटे व्यापारियों व कारोबारियों की कमर टूटती जा रही है। सकल घरेलू व्यापार पर उनका कब्जा हो रहा है। सस्ते सामान होने के कारण उपभोक्ताओं द्वारा घरेलू सामान ऑनलाइन उन ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा मंगवाई जा रही है। उपरोक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कही है।

उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन नवरात्रि से बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगी। इस त्यौहारी सीजन में नोएडा के व्यापारी अच्छा खासा बिजनेl करने के लिए तैयार हैं, परन्तु पूंजीवादी ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल है। ऐसे में सरकार से ही आस है कि वह देश के छोटे खुदरा विक्रेताओं को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए ई-कॉमर्स नियमों और नीति में बदलाव कर उसे तुरंत लागू करे, ताकि देश के करोड़ों व्यापारियों का जीवन तबाह होने से बचाया जा सके। इसके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट के आगामी त्योहार बिक्री कार्यक्रमों को तुरंत रोकने का पहल करना चाहिए, नहीं तो वे प्रतिस्पर्धा-रोधी प्रथाओं के निरंतर उपयोग के माध्यम से घरेलू व्यापारियों को बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। नरेश कुच्छल ने कहा कि ये बड़े ब्रांड एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करते हुए ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के साथ मिलीभगत कर रहे हैं, जिससे घरेलू व्यापारियों के कारोबार को तोड़ा जा सके। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ने चुनिंदा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया है औरअधिकांश विक्रेताओं को नुकसान पहुंचाया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img