Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विश्व हिंदू परिषद का आतंकी हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में विश्व हिंदू परिषद का आतंकी हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर में चल रहे विरोध कार्यक्रमों के तहत यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस्लामी आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद का खात्मा करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने सरकार से मांग की कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी कायराना हरकतें दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह एकजुट है और सरकार को भी इस पर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा और आतंकी मानसिकता के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें