Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Vikrant Massey Clive Kundar: विक्रांत मैसी के करीबी क्लाइव कुंदर की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत, भावुक हुए एक्टर

Vikrant Massey
Vikrant Massey Clive Kundar: विक्रांत मैसी के करीबी क्लाइव कुंदर की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत, भावुक हुए एक्टर

Vikrant Massey के फैमिली फ्रेंड Clive Kundar की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत हो गई। क्लाइव फर्स्ट ऑफिसर थे। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि।

Vikrant Massey Clive Kundar: अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड की मौत, बोले- ‘दिल टूट गया है’

विमान हादसे में गई क्लाइव कुंदर की जान

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के क्रैश में बॉलीवुड अभिनेता Vikrant Massey के फैमिली फ्रेंड क्लाइव कुंदर की मौत हो गई। क्लाइव इस फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थे। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में बयां किया दर्द

Vikrant Massey ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

“आज अहमदाबाद में हुए कभी ना सोच सकने वाले दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और करीबियों के लिए मेरा दिल टूट गया है। ये जानकर और भी दुख हुआ कि मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो बदकिस्मती से फ्लाइट पर काम कर रहे थे।”

 रिश्ते को लेकर हुआ कन्फ्यूजन

पोस्ट के बाद मीडिया में क्लाइव कुंदर को विक्रांत का चचेरा भाई बताया गया, लेकिन Vikrant Massey ने एक और स्टोरी शेयर कर स्पष्ट किया कि क्लाइव उनके चचेरे भाई नहीं थे, बल्कि फैमिली फ्रेंड थे।

 को-पायलट थे क्लाइव कुंदर

इस फ्लाइट के कप्तान सुमित थे और को-पायलट की जिम्मेदारी क्लाइव कुंदर निभा रहे थे। उन्हें 1100 घंटे की उड़ान का अनुभव था।

 बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

हादसे के बाद बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर, विक्की कौशल और सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 242 यात्री थे विमान में

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश भारतीय नागरिक थे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें