Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Vijay Thalapathy ने चेन्नई में रखी इफ्तार पार्टी, एक दिन का रोजा भी रखा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

Vijay Thalapathy
Vijay Thalapathy ने चेन्नई में रखी इफ्तार पार्टी, एक दिन का रोजा भी रखा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

Vijay Thalapathy ने रमजान के पवित्र महीने में चेन्नई के YMCA ग्राउंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया और एक दिन का रोजा भी रखा। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


Vijay Thalapathy ने चेन्नई में रखी इफ्तार पार्टी, एक दिन का रोजा भी रखा, वायरल हुई तस्वीरें

सुपरस्टार से राजनेता बने Vijay Thalapathy  ने रमजान के पवित्र महीने में चेन्नई के YMCA ग्राउंड में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। बताया जा रहा है कि इस इफ्तार पार्टी का आयोजन विजय की राजनीतिक पार्टी की तरफ से किया गया था। इस खास मौके पर उन्होंने एक दिन का रोजा भी रखा और नमाज पढ़ने के बाद ही रोजा खोला। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

15 मस्जिदों के इमाम हुए शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vijay Thalapathy की इफ्तार पार्टी में चेन्नई की 15 मस्जिदों के इमामों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, करीब 3000 लोगों के बैठने और रुकने के लिए इंतजाम किए गए थे। इस आयोजन के दौरान थलपति विजय ने सफेद पोशाक और स्कल कैप पहनी हुई थी और सभी के साथ जमीन पर बैठकर दुआ पढ़ते नजर आए।

एक दिन का रोजा और नमाज के बाद इफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थलपति विजय ने इफ्तार पार्टी के दिन एक दिन का रोजा भी रखा था। उन्होंने पूरे दिन उपवास रखा और शाम को नमाज पढ़ने के बाद ही रोजा खोला। इस दौरान वह सभी इमामों और मेहमानों के साथ एक समान कतार में बैठकर इफ्तार करते दिखे।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा और प्यार

थलपति विजय की इफ्तार पार्टी के वीडियो और तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे। कुछ लोग उनकी बड़ी सोच और सेक्युलर छवि की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा –

  • “थलपति के लिए इज्जत और बढ़ गई है।”
  • “अल्लाह इन्हें हिदायत दे।”
  • “मैं तो इन्हें राम समझती थी, ये तो अब्दुल निकला।”
  • “अब इनकी फिल्में देखना बंद।”

हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों ने थलपति विजय के इस कदम की खूब सराहना की और कहा कि विजय ने सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

Vijay Thalapathy के वर्कफ्रंट की बात करें

वर्कफ्रंट की बात करें तो थलपति विजय को हाल ही में वेंकट प्रभु की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (GOAT)’ में देखा गया था। इस फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, अजमल अमीर, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, स्नेहा, लैला और मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आए।

अब विजय अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन एच विनोथ ने किया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें