Ghaziabad: गाजियाबाद में तंदूर पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad: गाजियाबाद में तंदूर पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा गगन विहार इलाके में एक जागरण कार्यक्रम के दौरान तंदूर पर थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक आटे की लोई पर थूकने के बाद उसे तंदूर में डाल रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शावेज़ को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें लोग ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img