Varanasi: नवागत डीआरएम का निरीक्षण दौरा, कैंट स्टेशन के ढांचे में बदलाव की तैयारी

Varanasi: नवागत डीआरएम का निरीक्षण दौरा, कैंट स्टेशन के ढांचे में बदलाव की तैयारी

वाराणसी-लखनऊ मंडल के नवागत मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने आज वाराणसी कैंट और काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के रखरखाव और चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वाराणसी कैंट स्टेशन के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

डीआरएम ने जानकारी दी कि वंदे भारत एक्सप्रेस के वाशिंग सेड का कार्य अब अंतिम चरण में है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस वाशिंग सेड के तैयार होने से वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों की मेंटेनेंस संबंधी जरूरतें वाराणसी में ही पूरी की जा सकेंगी, जिससे ट्रेनों की निर्बाध सेवा और समयबद्ध संचालन में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में एडिशनल ट्रेनों को संभालने की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि बढ़ते यात्री भार को आसानी से संभाला जा सके।

इस निरीक्षण को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखा। डीआरएम के दौरे के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और स्टेशन पर चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कैंट स्टेशन के नए ढांचे के तहत प्लेटफॉर्म विस्तार, रिटायरिंग रूम, वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img