उत्तराखंड : गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के देहरादून परिसर में हिंदी दिवस का आयोजन

Dehradun News : गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के देहरादून परिसर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर की समन्वयक प्रो. हेमन पाठक ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संपर्क भाषा है और इसका दायरा समय के साथ और भी विस्तृत होता जा रहा है। ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाती हिंदी का सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रचुर मात्रा में प्रयोग हो रहा है।

डॉ निशा यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी को एक दिवस विशेष में याद करने की बजाय रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल करना होगा। उन्होंने शुद्ध वर्तनी एवं उच्चारण संबंधी महत्वपूर्ण कारणों को छात्राओं के समक्ष रखा जिससे कि लेखन एवं उच्चारण में भाषा के शुद्ध एवं मानक रूप का प्रयोग किया जा सके।

निबंध प्रतियोगिता में आसमा डंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल राणा ने द्वितीय स्थान और अन्वेषा मौर्या और मुस्कान ने तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और आंचल राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में डॉ निशा यादव, डॉ ममता यादव, डॉ सरिता नेगी, डॉ रीना वर्मा, डॉ सुनीति आर्य, डॉ बबिता, डॉ रचना चौहान, डॉ रचना पांडे सहित कई शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने हिंदी की महत्ता और इसके महत्व को समझा और एक दूसरे के साथ अपने विचार साझा किए।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img