उत्तर प्रदेश,नोएडा: ओम प्रकाश राजभर का राहुल गांधी पर हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश,नोएडा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं।

राजभर जिला पंचायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पहली बार सेना को पूरी छूट दी है। इसका नतीजा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों को मार सकी।

कार्यक्रम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए जवानों की याद में शिलापट का अनावरण किया गया। इस मौके पर नोएडा सांसद महेश शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजभर ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगता था। लेकिन पाकिस्तान ने खुद ही सबूत दे दिया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे मनमाने विवादित बयान दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img