उत्तर प्रदेश,नोएडा: दो जिलों को जोड़ेगा नोएडा का स्काई वॉक

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश,नोएडा।सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बनने वाले स्काई वॉक का डिजाइन फाइनल कर दिया है। अब इसके डिजाइन और बजट को मंजूरी के लिए आईआईटी दिल्ली को भेज दिया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह स्काईवॉक 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा होगा।

यह स्काईवॉक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खोड़ा कॉलोनी की तरफ बने एफओबी को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। इसके बाद जीरो के आकार में बनाते हुए छिजारसी की तरफ बनेगा। मॉडल टाउन गोलचक्कर के चारों तरफ जीरो आकार में बनेगा। आने वाले समय में यहां पर भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए नया एफओबी बनाया जाएगा। ये एफओबी सीधे तौर पर नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ेगा। जिससे रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। जो गाजियाबाद की तरफ से नोएडा आते है। हालांकि इनकी संख्या ज्यादा है। ये लोग नोएडा और गाजियाबाद में जॉब करते है।

40 करोड़ होंगे खर्च
इस स्काई वॉक को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस पर नोएडा की तरफ सेक्टर-62, 63 और छिजारसी की तरफ चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। स्काई वॉक में राहगीरों को ऊपर चढ़ने में कोई परेशानी न हो इसके लिए नोएडा की तरफ एसकेलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के कोनों पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी।

आईआईटी करेगा अप्रूव
अधिकारियों ने बताया कि अब इसकी डिजाइन और बजट को मंजूरी के लिए स्काई वॉक दिल्ली को भेजा गया है। उम्मीद है कि एक महीने के अंदर आईआईटी की मंजूरी मिल जाएगी या कुछ संशोधन के लिए निर्देश देगी। मंजूरी मिलते ही नोएडा प्राधिकरण टेंडर जारी कर देगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img