उत्तर प्रदेश : हापुड़ की यूट्यूबर वंशिका का हैरान करने वाला रूप, मां से बोली- “प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी…

Hapur News : हापुड़ की फेमस यूट्यूबर वंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां के साथ पहले बहस और फिर मारपीट करती नजर आती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वंशिका और उनकी मां के बीच एक प्लॉट और मकान के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार, 4 नवंबर 2025 की शाम को मोदीनगर रोड स्थित अपने घर पर दोनों फिर भिड़ गईं।

वीडियो में वंशिका के हाथ में पर्स और मोबाइल है, जबकि उनकी मां एक अलमारी के पास खड़ी हैं और उनके हाथ में एक फाइल है। वंशिका बार-बार कहती है, “प्लॉट मेरा, मकान मेरा, चीजें मेरी…हिमांशु को मेरे पीछे क्यों छोड़ रखा है?” इसी बात पर दोनों में तीखी बहस होती है, गुस्सा बढ़ता है और वंशिका अपनी मां को धक्का दे देती है। मां जमीन पर गिर जाती हैं और दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगती हैं। पास खड़ा एक शख्स उन्हें छुड़ाने की कोशिश करता है।

वंशिका की मां ने सिटी कोतवाली में तहरीर देकर बेटी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि वंशिका का मैनेजर हिमांशु उन्हें भड़का रहा है और प्लॉट व मकान हिमांशु के नाम करने का दबाव डाल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वंशिका सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। उनके यूट्यूब चैनल ‘वंशिका हापुड़’ के 1.89 लाख सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर हरियाणवी गानों पर रील्स बनाती हैं। इस विवाद के बाद उनकी छवि पर असर पड़ सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img