उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में बिरयानी ढाबे पर युवक से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में अठसैनी के पास स्थित एक बिरयानी ढाबे पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस विवाद का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से ढाबे पर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी ढाबा संचालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि ढाबा संचालक ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक को उठाकर हवा में उछालता है और फिर जमीन पर पटक देता है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मारपीट की घटना का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है आरोपी इसरार और जफर अहमद को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button