Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित गढ़ चुंगी के पास बुधवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि आवासीय इलाके और अस्पताल के पास शराब की दुकान होने से माहौल खराब हो रहा है और इससे परिवारों पर गलत असर पड़ रहा है इसलिए दुकान को तुरंत हटाया जाए।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल के पास चल रही शराब की दुकान के बाहर आसपास के मोहल्लो की महिलाएं इकट्ठा हो गई और नारेबाजी करने लगी। इस दौरान कई महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर ठेके के बाहर ही बैठ गई जिससे वहां अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया। प्रदर्शन में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रही जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई।

महिलाओं के बढ़ते हंगामे को देख ठेके पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की। करीब आधा घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान कोई भी ग्राहक शराब खरीदने नहीं पहुंचा और पूरा इलाका तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस को महिलाओं को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और काफी देर बाद जाकर महिलाएं शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को उनके घर भेज दिया। मामले में क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिलाओं को समझा बुझाकर स्थिति को सामान्य कर दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें