उत्तर प्रदेश : टंकी पर चढ़ा ‘वीरू’, प्रेमिका से शादी की जिद में मचाया हंगामा, पुलिस ने मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के थाना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। बताया गया कि युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग है, लेकिन युवती कुछ समय से उससे बात नहीं कर रही थी और परिजन इस रिश्ते के खिलाफ है। इसी बात से आहत युवक ने टंकी पर चढ़कर हंगामा किया और शादी न होने पर जान देने की बात कहने लगा।

टंकी पर चढ़े युवक को देखकर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने उसे समझाकर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन युवक अपने इरादे पर अड़ा रहा और प्रेमिका के परिजनों पर शादी में बाधा डालने का आरोप लगाता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, मगर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतर गया।

जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही युवती और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया है ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img